गुरमत कैंप और दस्तार सजाने की प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार व आशीर्वाद
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर, विभव नगर, आगरा में 20 मई 2025 से आयोजित गुरमत कैंप एवं दस्तार सजाने की प्रतियोगिता का समापन एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत और बच्चों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
बच्चों के आत्मबल और गुरसिख परंपरा को सराहा गया
गुरमत कैंप में गुरु घर के शिक्षकों हरपाल सिंह, आज्ञा सिंह, सरबजीत कौर, कुलबीर कौर भसीन, और हरचरन सिंह ने बच्चों को सिख मर्यादा, इतिहास और सेवा भावना से जुड़ी शिक्षाएं दीं।
दस्तार सजाने की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, सजीवता और समर्पण को खूब सराहा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष हुई अरदास
पुरस्कार वितरण के उपरांत सभी बच्चों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन बच्चों के जीवन में आध्यात्मिकता, अनुशासन और सेवा भावना का बीज बोने का सुंदर प्रयास बना।
अमृतमयी कीर्तन और संगत का धन्यवाद
भाई हरजिंदर सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ में अमृतमयी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को आत्मिक आनंद प्रदान किया।
गुरुद्वारा प्रबंध समिति व समस्त सेवादारों ने इस आयोजन की सफलता पर सभी संगत को धन्यवाद दिया और आगे भी ऐसे गुरमत प्रेरित कार्यक्रमों को लगातार आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
हरपाल सिंह (प्रधान), श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, सुरेंद्र सिंह लवली, गुरिंदर सिंह ओबेरॉय, इंदरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह लाडी, देवेंद्र सिंह जुल्का, हरजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, जसविंदर कौर, शरनजीत कौर, हरविंदर कौर जुल्का, सिमरन कौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।