पांच साल लोगों ने सलाम का जवाब नहीं दिया, अब मैसेज भेजते हैं- उमर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उमर अब्दुल्ला बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। वह लोगों से कहते हैं कि इस साल हमने सियासत के अलावा कुछ नहीं किया। चुनाव लड़-लड़ कर हम परेशान हो गए। साल शुरू हुआ तो लोकसभा की तैयारी की। लोकसभा चुनाव में नतीजे ऊपर नीचे रहे। मेरा तो ज्यादा ही नीचे था। उस समय समझ नहीं आ रहा था कि उठूंगा कैसे? मुझे उस वक्त कुछ साथी कहते थे कि इसमें भी कुछ अच्छा होगा। मैं कहता था हां होगा, लेकिन अंदर ही अंदर सोचता था कि क्या अच्छा हो सकता है यार, अभी तो चुनाव हारा हूं, इसमें अच्छाई कहां होगी?

Oct 21, 2024 - 13:10
 0
पांच साल लोगों ने सलाम का जवाब नहीं दिया, अब मैसेज भेजते हैं- उमर

उमर ने आगे कहा कि उस वक्त कई सारे ऐसे लोग थे, जिसमें अफसर, बागी और दोस्त उनको लगा होगा खत्म। अब नाप लो रास्ता। अब वो लोग जिन्होंने पांच साल सलाम का जवाब नहीं दिया, आज मुझे मैसेज करते हुए थकते नहीं हैं। मैं कहता हूं कि कुदरत भी क्या चीज है। पांच साल एक मैसेज भी नहीं, जनाब आप ठीक हो, जिंदा हो। हम क्या कुछ आपके लिए कर सकते हैं या नहीं।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अब मै सुबह उठता हूं तो सबसे पहले उन्हें लोगों के मैसेज आते हैं। पहला मैसेज होता है गुड मॉर्निंग सर। एक बजे फोन देखता हूं तो सर लंच में क्या खाया। आठ बजे फोन देखता हूं सर डिनर में क्या खाया, आपके लिए कुछ भेजूं तो नहीं। 10 बजे रात को गुड नाइट सर, अच्छे से सो जाइए। लेकिन इन चीजों का हमारे दिमाग में असर नहीं पड़ना चाहिए। क्योंकि अगर हम में घमंड आ गया, हमें लगा कि हम बहुत बड़े तीस मार खां हैं और हम ही हम हैं।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जिस तरह लोगों ने हमें मौका दिया तो अगली बार लोग हमें सजा देंगे। पहले दिन से हमें ये तय करना है कि हमें इस हकूमत का गलत इस्तेमाल नहीं करना है। ये हकूमत हमारे लिए नहीं है। हम खिदमतगार हैं, मालिक नहीं है। मालिक जम्मू कश्मीर की जनता है। हमें सिर्फ जम्मू कश्मीर की जनता के काम करने हैं।