मंगलम एस्टेट समेत कई कॊलोनियों के लोगों ने निकाली जनाक्रोश रैली
आगरा। कश्मीर घाटी के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में हिंदू सैलानियों की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलम एस्टेट निवासियों ने रविवार को जनाक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान सभी ने कैंडल मार्च किया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
इस जनाक्रोश रैली में ग्रीन वैली अपार्टमेंट, गायत्री अपार्टमेंट, राममोहन बिहार, अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट, मंगलम शीला और पुष्पांजलि हाइट्स के निवासियों ने भी सहभागिता की।
विरोध प्रदर्शन रैली मंगलम एस्टेट से शुरू होकर कल्याणी हाइट्स, ग्रीन वैली, गायत्री, राममोहन विहार, अपर्णा, मंगलम शीला और पुष्पांजलि तक निकाली गई। रैली का नेतृत्व मंगलम एस्टेट समिति के अध्यक्ष सीके अग्रवाल, सचिव राजेश विजय और कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने किया।
प्रमुख प्रतिभागियों में राजेंद्र, प्रभात, अंकुर, मधु टंडन, प्रतीक जैन, सुमित, राजेश मल्होत्रा, उमेश अरोड़ा तलवार, कंचन ढींगरा, सीमा मल्होत्रा, पूनम खंडूरी, ऋचा तलवार, गगन वर्मा, निधि, वृंदा आदि शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।