जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी,  हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का एटीएम बना लिया था  

पीएम नरेंद्र मोदी ने नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और नोएडा को विकास का इंजन बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी एशिया में बने युद्ध जैसे हालात के बीच खुलकर बात की। उन्होंने राजनीतिक दलों से इस पर राजनीति करने से बचने की सलाह दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों के कारण देश को विदेशी मुद्रा की काफी बचत हुई है। इथेनॉल ब्लेंडिंग के कारण देश को करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।

Mar 28, 2026 - 14:36
 0
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी,  हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का एटीएम बना लिया था  

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च 2026) को गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा, यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से हर दो मिनट में हवाई जहाज उड़ेंगे।  देश के युवाओं पर कहा कि उन्हें पता है कि यह जो काम हो रहा है। यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है और हमारा भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान गौतम बुद्ध नगर में जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ़ एक आम सुविधा नहीं होती। एयरपोर्ट तरक्की को उड़ान भी देते हैं। 2014 से पहले देश में सिर्फ़ 74 एयरपोर्ट थे। आज 160 से ज़्यादा एयरपोर्ट हैं। अब एयर कनेक्टिविटी सिर्फ़ बड़े शहरों तक ही नहीं, बल्कि देश के छोटे कस्बों तक भी पहुंच रही है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों और राजनीतिक दलों से बड़ी अपील की। दरअसल, पश्चिमी एशिया में बने युद्ध जैसे हालात के बीच में देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत के मसले को लेकर काफी अफवाह उड़ाई जा रही है। इस कारण प्रशासन और सरकार को अलग प्रकार की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। तेल की जमाखोरी जैसी स्थिति बनती दिख रही है। इस मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एकजुट होकर संकट का सामना करने की अपील की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट की स्थिति को लेकर देश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें वैश्विक संकट से निपटने के लिए एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है, हम किसी भी संकट जैसी स्थिति में भेदभाव भूलकर एकजुट हो जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में करीब एक माह से युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। वैश्विक स्तर पर संकट के बीच से हमें तेल और गैस निकाल कर लाना पड़ रहा है। सरकार इस स्थिति का डटकर सामना कर रही है। यह स्थिति मिलकर संकट का सामना करने की है।

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि मैं यूपी और देश के सभी राजनीतिक दलों से आदरपूर्वक, विनतीपूर्वक कहना चाहता हूं कि इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक है। उन बातों से बचें जो भारतीयों के हक में नहीं है या जो भारत के हित में नहीं है। भारत सरकार के नीति और रणनीति यही है कि जो देश के नागरिकों के हक या हित में है, हम उसी की बात करेंगे।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि देश में इथेनॉल का उत्पादन बढ़ने से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हुई है और विदेशी मुद्रा की भारी बचत हुई है। उन्होंने कहा कि देश में इथेनॉल का उत्पादन नहीं बढ़ता और पेट्रोल में उसकी ब्लेंडिग नहीं बढ़ती तो सालाना चार करोड़ बैरल अतिरिक्त कच्चे तेल विदेशों से मंगाना पड़ता। किसानों की मेहनत से देश को इस संकट की घड़ी में राहत मिली है। ईरान संकट के कारण दुनिया में कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है।

मोदी ने  कहा, 'आपके गन्ने से जो इथेनॉल बनाया गया है, उससे कच्चे तेल पर देश की निर्भरता कम हुई है। अगर एथेनॉल का उत्पादन न बढ़ता, पेट्रोल में उसकी ब्लेंडिंग ने बढ़ती तो देश को हर साल साढ़े चार करोड़ बैरल यानी करीब 700 करोड़ लीटर कच्चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता। किसानों के परिश्रम ने देश को संकट में इतनी बड़ी राहत दी है।'