किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी अभियुक्त पुलिस ने दबोचा

आगरा। थाना बाह क्षेत्र से अपह्रत की गई एक किशोरी को पुलिस ने न केवल सकुशल बरामद कर लिया अपितु अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। यह किशोरी विगत 27 मई से गायब थी। किशोरी के पिता ने थाना बाह में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 

Jul 1, 2025 - 19:25
 0
किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी अभियुक्त पुलिस ने दबोचा
बाह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया किशोरी के अपहरण का आरोपी।

किशोरी के पिता ने विगत 28 मई को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी मेहँदी लगवाने के लिए एक ब्यूटी पार्लर पर गई थी और इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाशने के बाद भी पता नहीं चला था।

आज बाह पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी को ले जाने वाला अभियुक्त कस्बा जरार के पास मौजूद है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र जयनारायण सिंह, निवासी ग्राम खेरा (जालौन) को गिरफ्तार कर लिया। अपह्रत की गई किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम, उप निरीक्षक आयुष कुमार और कांस्टेबल अतुल कुमार शामिल थे।

SP_Singh AURGURU Editor