पुलिस ने लूट की घटना का 24 घंटे में किया पर्दाफाश

आगरा। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही खेरागढ़ कस्बा में आरएसएस पदाधिकारी और व्यापारी गिरिराज किशोर के घर लूट का प्रयास करने वाले चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Dec 31, 2024 - 14:01
 0
पुलिस ने लूट की घटना का 24 घंटे में किया पर्दाफाश
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त।

- चारों अभियुक्तों को राजस्थान बॉर्डर से किया गिरफ्तार 

एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि 29 दिसंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन बदमाशों ने गिरिराज किशोर के घर पर धावा बोल दिया था। उस समय घर में उनकी पुत्रवधू और बच्चे मौजूद थे। घर में हो हल्ला होने पर बदमाश कुछ सामान ही ले जा सके।
पुलिस ने 3 अभियुक्त बदमाश किए गिरफ्तार 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस के मुताबिक लूट के प्रयास की वारदात में 3 नहीं 4 अभियुक्त शामिल थे। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि चारों बदमाश खेरागढ़ क्षेत्र के कुसियापुर राजस्थान बॉर्डर पर हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।

एसीपी ने बताया कि व्यापारी के पूर्व नौकर अयान ने अपने साथियों के साथ लूट का प्लान बनाया था। लूट में अयान के साथ लोकेंद्र कुशवाह, अमान और आदित्य भी शामिल थे। घटना में एक बाल अपचारी भी शामिल था।

SP_Singh AURGURU Editor