आगरा के प्रेम नगर में दो हुए दो धमाकों के मामले में पुलिस को फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार

आगरा। शमसाबाद रोड स्थित प्रेम नगर मोहल्ला सोमवार रात हुए दो तेज धमाकों की वजह जानने के लिए फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इन धमाकों से पूरा मोहल्ला दहल उठा था। हादसे में सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घर का लोहे का गेट उड़कर गली में जा गिरा था और आसपास के घरों की खिड़कियां-दीवारें हिल गईं थीं।

Sep 16, 2025 - 12:19
Sep 17, 2025 - 01:36
 0
आगरा के प्रेम नगर में दो हुए दो धमाकों के मामले में पुलिस को फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार
यह चित्र प्रेम नगर में हुए धमाके के बाद का है, जिसमें एक व्यक्ति घटनास्थल की ओर दौड़ता दिख रहा है।

धमाकों के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कल रात से ही जांच शुरू कर दी थी। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया था। टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही धमाकों की असली वजह सामने आ सकेगी।

सिलेंडर से गैस रिसाव का अंदेशा

इंस्पेक्टर सदर के अनुसार शुरुआती जांच में यह आशंका जताई गई है कि धमाकों का कारण गैस सिलेंडर से रिसाव हो सकता है। बेसमेंट से चूल्हा और सिलेंडर मिला है, जिसकी एक नॉव खुली हुई थी। चूंकि बेसमेंट में कोई खिड़की या वेंटिलेशन नहीं था।

घायल मिलीं थीं सास और बहू

धमाकों के समय घर के मालिक भानु प्रताप सिंह बाहर थे। घर में उनकी पत्नी जानकी और बहू साधना मौजूद थीं। धमाकों के बाद साधना पहली मंजिल से पड़ोसी की छत पर जा गिरीं, जहां वह जख्मी हालत में मिलीं। जानकी बेसमेंट में गंभीर रूप से घायल पाई गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में धमाकों की आवाज और उसके बाद का धुआं साफ नजर आ रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि धमाके इतने तेज थे कि पूरे मोहल्ले की दीवारें और कारें तक हिल गईं।

मंगलवार को मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सैंपल कलेक्ट किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सटीक वजह का पता लगाना जल्दबाजी होगी। टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि धमाके गैस रिसाव से हुए या किसी अन्य वजह से।

SP_Singh AURGURU Editor