प्रयास फाउंडेशन ने आगरा में वाटर वर्क्स फ्लाईओवर के नीचे के पार्क को साफ कर सुंदर बना दिया

आगरा में प्रयास फाउंडेशन ने रविवार को वाटर वर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे स्थित पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर शहरवासियों को साफ–सुथरे पर्यावरण का सशक्त संदेश दिया। संस्था द्वारा न केवल सफाई की गई, बल्कि पार्क में लगे पेड़ों की कटाई–छंटाई कर हरियाली संरक्षण का संदेश भी पहुंचाया।

Dec 7, 2025 - 20:44
 0
प्रयास फाउंडेशन ने आगरा में वाटर वर्क्स फ्लाईओवर के नीचे के पार्क को साफ कर सुंदर बना दिया
वाटर वर्क्स फ्लाईओवर के नीचे के पार्क में सफाई, पेड़ों की छंटाई और ग्रिल पर पेंट करते प्रयास फाउंडेशन के सदस्य।

आगरा। शहर में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रयास फाउंडेशन, आगरा लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में रविवार को संस्था के सदस्यों ने वाटर वर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे बने पार्क में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।

संस्था के अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने बताया कि पार्क में लगे अधिकांश पौधे स्वयं संस्था द्वारा लगाए गए हैं, जिन्हें समय-समय पर संरक्षित और विकसित किया जाता है। आज के अभियान में पेड़ों की कटाई–छंटाई कर उन्हें संतुलित आकार दिया गया, जिससे पार्क की सुंदरता और हरियाली दोनों में वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ सफाई करना नहीं, बल्कि समाज को जिम्मेदार पर्यावरणीय व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।

अभियान में प्रयास फाउंडेशन के सदस्य रिंकू गर्ग, रवि गुप्ता, अतुल गर्ग, आशीष सिंघल, अंकुर गर्ग, अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अर्पण गुप्ता, मनीष बंसल, संदीप वर्मा शामिल रहे।

SP_Singh AURGURU Editor