आंबेडकर विश्वविद्यालय में कल प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा, 860 छात्र होंगे शामिल
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा प्री-PhD कोर्स वर्क परीक्षा कल बुधवार, 4 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद परिसर, खंदारी में स्थित तीन केंद्रों पर होगी, जिसमें 860 छात्र शामिल होंगे।
छह महीने के कोर्स के बाद परीक्षा
डीन रिसर्च प्रो. बी.पी. सिंह ने बताया कि यह परीक्षा 1 दिसंबर 2024 से शुरू हुए छह माह के कोर्स के उपरांत कराई जा रही है। कुल 48 विषयों के छात्रों के लिए तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। ये हैं सेठ पदमचंद्र जैन प्रबंधन संस्थान: 204 छात्र, बेसिक साइंस संस्थान: 340 छात्र इंजीनियरिंग संस्थान: 316 छात्र।
दो पालियों में OMR आधारित परीक्षा
परीक्षा OMR पद्धति से दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली: सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली: दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक होगी। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जिससे छात्रों को उत्तर देने में सुविधा होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए 4 ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।
छात्रों को ये दस्तावेज़ लाना अनिवार्य
सभी छात्रों को अपने लॉगिन से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लाना होगा। इसके साथ ही एक फोटो और फोटोयुक्त परिचय पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए छात्र बेसिक साइंस संस्थान स्थित नोडल केंद्र या डीन रिसर्च कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।