प्रेग्नेंट कियारा ने फदर्स डे पर लिखा, मेरा बच्चा बहुत भाग्यशाली है क्योंकि सिद्धर्था जैसा पिता मिलेगा

मुंबई। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं। वो बहुत जल्द मां बनेंगी। इससे पहले उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा, पिता और ससुर के लिए फादर्स डे पर बहुत प्यारा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वो जानती हैं कि उनका बच्चा बहुत भाग्यशाली है, क्योंकि उसे सिद्धार्थ जैसा पिता मिलेगा।

Jun 15, 2025 - 20:18
 0
प्रेग्नेंट कियारा ने फदर्स डे पर लिखा, मेरा बच्चा बहुत भाग्यशाली है क्योंकि सिद्धर्था जैसा पिता मिलेगा

कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपने पापा, ससुर और पति सिद्धार्थ की फोटोज शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में सबसे पहले अपने पिता पर प्यार उड़ेला। उन्होंने लिखा, 'उस आदमी को, जिसने मुझे धैर्य, शक्ति और इतने प्यार से पाला। आप हमेशा मेरे पहले हीरो रहोगे... और शायद एकमात्र व्यक्ति, जो आज भी पहली रिंग पर मेरी कॉल का जवाब देते हैं।

इसके बाद कियारा ने सिद्धार्थ के साथ अपने ससुर की फोटो शेयर की और लिखा, 'उस आदमी को, जिसने मेरे पति को पाला। उस आदमी को आकार देने के लिए धन्यवाद, जिसके साथ मुझे जीवन बनाने का मौका मिला।'

'हमारा बच्चा सबसे भाग्यशाली है'
आखिरी में कियारा ने पति पर भी खूब प्यार लुटाया। वो लिखती हैं, 'और मेरे पति को, जो पिता बनने वाले हैं, मैं पहले से ही जानती हूं कि हमारा बच्चा सबसे भाग्यशाली है। मेरी लाइफ में अविश्वसनीय पिताओं को फादर्स डे की शुभकामनाएं।'