महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियां तेज, विशन सिंघल और सुमनलता बनीं महाराजा-महारानी के स्वरूप
आगरा। अग्रवाल संगठन बुन्दु कटरा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। महोत्सव में महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के स्वरूप के लिए श्री विशन स्वरूप सिंघल एवं श्रीमती सुमनलता सिंघल का चयन किया गया है। चयन के बाद संगठन पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने उनके निज निवास पहुंचकर स्वागत किया और जयंती महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत के दौरान विशन स्वरूप सिंघल एवं सुमनलता सिंघल को पटका, साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके सुपुत्र रविकांत सिंघल एवं पुत्रवधू सपना सिंघल का भी स्वागत किया गया।
पदाधिकारियों ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 11 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा से पहले अग्रधान सेवा सदन, सेवला में विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इनमें समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता रहेगी।
जयंती महोत्सव के आयोजकों के अनुसार कार्यक्रमों को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए तैयारियां लगातार की जा रही हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर अग्रवाल संगठन के संरक्षक भगवानदास बंसल, अध्यक्ष दिनेश बंसल, महामंत्री संजीव मित्तल, जयंती समन्वयक दिनेश अग्रवाल, संजय सिंघल, संदीप मित्तल, कार्यक्रम मुख्य संयोजक राजेश मित्तल, संयोजक राकेश गोयन, शुभम सिंघल, अंकित जिंदल, महिला अध्यक्ष मीनू गोयल एवं सपना बंसल सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मनमोहन गोयल, जगदीश मित्तल, विष्णु दयाल बंसल, कल्याण मंगल और बनवारी लाल मित्तल आदि ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।