प्रियंका चाहर चौधरी होंगी एकता कपूर के शो की नागिन

एकता कपूर के 'नागिन 7' में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आएंगी। उनके चेहरे से पर्दा उठ गया है। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में उनका एक प्रोमो वीडियो दिखाया गया और वह खुद भी स्टेज पर आईं, जहां सलमान ने उनसे अंकित गुप्ता के बारे में पूछा।

Nov 2, 2025 - 23:37
 0
प्रियंका चाहर चौधरी होंगी एकता कपूर के शो की नागिन

मुंबई। एकता कपूर के अपकमिंग शो 'नागिन 7' की नागिन कौन? इस बात पर लंबे समय से चर्चा हो रही थी। कई नाम सामने आए लेकिन अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में इस राज से पर्दा उठ गया है। प्रियंका चाहर चौधरी का एक धमाकेदार प्रोमो वीडियो दिखाया गया और वह खुद भी स्टेज पर आईं, जिन्होंने कंफर्म कर दिया और कई लोगों को शॉक्ड कर दिया कि वह एकता के पॉप्युलर शो का हिस्सा हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी ही एकता कपूर की अगली नागिन हैं। उन्होंने सलमान खान और बिग बॉस को थैंक यू कहा। उनके मुताबिक, दोनों की वजह से ही उन्हें ये शो मिला है। उन्होंने बताया कि जब एकता कपूर सीजन 16 में आई थीं, तभी वह जान गई थीं कि वह उनकी अगली नागिन होने वाली हैं। और उसी समय से इस शो के लिए एक्साइटेड हो गई थीं।  

प्रियंका चाहर चौधरी से सलमान खान ने अंकित गुप्ता के बारे में पूछा, 'वह अभी है या नहीं?' इस पर एक्ट्रेस ने मुस्कुरा दिया, जिससे ये साफ हो गया कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। कोई अफवाह नहीं थी। क्योंकि दोनों को रियलिटी शो में साथ देखा गया था और यहीं पर प्यार का इजहार भी हुआ था। लेकिन शो से बाहर आने के कुछ समय बाद वह अलग हो गए थे।

एकता कपूर का डेली सोप 'नागिन 7' कब से शुरू होगा, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन नवंबर में आने की उम्मीद जताई जा रही है। तारीऱ से पर्दा नहीं उठा है। एकतार ने सलमान के शो में कहा कि पिछली दो नागिन भी उनके ही शो पर अनवील हुई हैं और तीसरी बार भी वही करने जा रही हैं और उनके ही शो से ली गई हैं। इसके अलावा, उन्होंने तान्या मित्तल को शो के अलगे सीजन में लेने की इच्छा भी जताई है और सलमान ने भी हामी भरी है।