आंबेडकर विवि के 91वें दीक्षांत समारोह में प्रो. केजी सुरेश होंगे मुख्य अतिथि, राज्यपाल ने दी स्वीकृति
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के 91वें दीक्षांत समारोह में प्रो. (डॉ.) के.जी. सुरेश मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कुलपति प्रो. आशु रानी के इस प्रस्ताव पर कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। दीक्षांत समारोह आगामी 20 अगस्त को होने जा रहा है।
प्रो. (डॉ.) के.जी. सुरेश वर्तमान में इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली के निदेशक हैं। इससे पूर्व वे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति रह चुके हैं।
विश्वविद्यालय परिवार ने इसे गौरवपूर्ण अवसर बताया है। दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन समिति इसे ऐतिहासिक बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।