छात्रवृत्ति से सम्मानित होंगे होनहार: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल का सराहनीय शैक्षिक अभियान

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने शिक्षा क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया है। कक्षा 10 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 72 मेधावी छात्रों को कुल 37,76,660 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान कर विद्यालय ने छात्र सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त संदेश दिया है।

May 21, 2025 - 21:49
 0
छात्रवृत्ति से सम्मानित होंगे होनहार: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल का सराहनीय शैक्षिक अभियान
छात्रवृत्ति के लिए चयनित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं।

-दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 72 छात्रों को मिलेगी 37.76 लाख रुपये की छात्रवृत्ति

यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम केवल अंक आधारित नहीं, बल्कि छात्रों की समग्र प्रतिभा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे शिक्षा को प्रेरणा और उद्देश्य से जोड़ा जा सके।

तीन श्रेणियों में मिलेगा प्रोत्साहन

विद्यालय प्रबंधन ने छात्रवृत्तियों को तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया है। इसमें यह शर्त भी जोड़ी गई है कि छात्र की उपस्थिति 75% से अधिक होनी चाहिए।

प्रथम श्रेणी: 95% और उससे अधिक अंक या राष्ट्रीय स्तर पर खेल/सांस्कृतिक भागीदारी के लिए 100% समग्र शुल्क छात्रवृत्ति।

द्वितीय श्रेणी: 90%–94.9% अंक या राज्य स्तरीय खेल/सांस्कृतिक भागीदारी करने वालों को 50% समग्र शुल्क छात्रवृत्ति।

तृतीय श्रेणी: 80%–89.9% अंक या जिला स्तरीय भागीदारी पर 25% समग्र शुल्क छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

सत्र 2025-26 छात्रवृत्ति वितरण

-100% शुल्क छूट – 9 छात्र।

-50% शुल्क छूट – 24 छात्र।

-25% शुल्क छूट – 39 छात्र।

आत्मविश्वास बढ़ता है छात्रवृत्ति से

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा,
छात्रवृत्ति का यह प्रयास विद्यार्थियों को केवल सम्मान नहीं देता, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी ऊंचाइयों तक ले जाता है। यह देखकर गर्व होता है कि कक्षा 11वीं में 117 छात्रों में से 62% ने 80% से अधिक अंक लाकर पात्रता प्राप्त की।

SP_Singh AURGURU Editor