पंजाबी सभा ने डॊ.. कुमार विश्वास का किया सम्मान
आगरा। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन अपने-अपने राम के आगरा आए राम कथा मर्मज डॊ. कुमार विश्वास को पंजाबी सभा ने राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
पंजाबी सभा के महानगर अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल ने पंजाबी सभा की ओर से डॊ. कुमार विश्वास को राष्ट्रीय गौरव सम्मान के रूप में सम्मान पत्र भेंट किया। इस दौरान पंजाबी सभा के संजीव कपूर, संजय अरोरा, सोनू कक्कड़, अमित मदान, मोहित बरेजा, पंकज कपूर आदि भी मौजूद रहे।
पंजाबी सभा ने डॊ. कुमार विश्वास को यह सम्मान होटल में जाकर प्रदान किया, जहां वे ठहरे हुए थे।