रचिन रवींद्र ने भारत के खिलाफ बंगलुरू में जड़ा शतक
जिस एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 46 रनों पर ढेर हो गए, उसी मैदान पर न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने विध्वंसक बैटिंग करते हुए शतक ठोक दिया।
बंगलुरु। रचिन ने वनडे अंदाज में बैटिंग करते हुए 124 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए शतक पूरा किया। वह 2012 के बाद भारतीय मैदान पर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रॉस टेलर ने इसी मैदान पर 113 रनों की पारी खेली थी।
न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 402 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम ने 356 रन की बढ़त हासिल की। भारतीय टीम 46 रन पर ऑलआउट हुई थी।
आज मुकाबले के तीसरे दिन कीवियों ने 180/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया। 22 रन से पारी को आगे बढ़ने उतरे रचिन रवींद्र ने शतक पूरा किया। उन्होंने 157 बॉल पर 13 चौके और चार छक्के के सहारे 134 रन बनाए। रचिन एक ओर से बैटिंग करते रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। डेरिल मिचेल (18 रन), टॉम ब्लंडेल (5 रन), ग्लेन फिलिप्स (14 रन) और मैट हेनरी (8 रन) पहले सेशन में आउट हुए।
शुरुआती ओवर्स में चार विकेट गिरने के बाद टिम साउदी ने रचिन रवींद्र का साथ दिया और टीम का स्कार 370 रन तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच 8वें विकेट पर 137 रन की साझेदारी हुई। यह भारत के खिलाफ भारतीय ग्राउंड में आठ विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है। रवींद्र और साउदी ने 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।