टूंडला में रेलवे का निर्माणाधीन फ्लाई ओवर गिरा, कई मजदूर दबे

टूंडला। आज (9 अक्टूबर) टूंडला में एक बड़ा हादसा हो गया। टूंडला रेलवे स्टेशन के निकट निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के टूट जाने से कई लोगों के इसके मलबे में दबने की आशंका है। घटनास्थल पर रेलवे के अधिकारियों के साथ ही आरपीएफ, पुलिस और जिला प्रशासन के अफसर मौजूद हैं।

Oct 9, 2025 - 22:36
Oct 9, 2025 - 22:39
 0
टूंडला में रेलवे का निर्माणाधीन फ्लाई ओवर गिरा, कई मजदूर दबे

घायल मजदूरों को बचाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें टूंडला फिरोजाबाद के विभिन्न अस्पतालों में भेजा जा रहा है। घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया गया है और क्रेन तथा अन्य उपकरणों की मदद से गार्डर को हटाने का काम किया जा रहा है। 

बताया जाता है कि फ्लाई ओवर के ऊपर गार्डर डालने का काम हो रहा था। इसकी मजबूती के लिए कंक्रीट उस पर डाला जा रहा था। इसी समय गार्डर गिर गया। कुछ मजदूर गार्डर के साथ नीचे गिरे हैं, जबकि नीचे काम कर रहे कुछ मजदूर घायल हो गए हैं। 

घायलों को टूंडला के साथ ही फिरोजाबाद के अस्पतालों में भेजा गया है।