श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का तोहफा: कासगंज-मथुरा के बीच 3 दिन स्पेशल ट्रेन

-आरके सिंह- बरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। कासगंज-मथुरा-कासगंज के बीच 16 अगस्त से 18 अगस्त 2025 तक कुल तीन फेरों के लिए एक जोड़ी जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका संचालन बरेली मंडल, इज्जतनगर डिवीजन द्वारा किया जाएगा।

Aug 13, 2025 - 16:53
 0
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का तोहफा: कासगंज-मथुरा के बीच 3 दिन स्पेशल ट्रेन
प्रतीकात्मक इमेज।

रेलवे की विशेष पहल

सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रेन 05113/05114 जन्माष्टमी स्पेशल अनारक्षित होगी, ताकि अधिक से अधिक यात्री यात्रा कर सकें। यह विशेष सेवा उन श्रद्धालुओं के लिए है जो जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लेने के लिए मथुरा आना चाहते हैं।

05113 कासगंज से मथुरा का समय

05113 जन्माष्टमी स्पेशल सवारी गाड़ी कासगंज जंक्शन से 12:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसके ठहराव इस प्रकार होंगे- मारहरा 12:34 बजे, अगसौली 12:44 बजे, सिकंद्राराव 12:55 बजे, बस्तोई हास्ट 13:04 बजे, रतिका नगला 13:11 बजे, हाथरस रोड 13:23 बजे, मेण्डू 13:27 बजे, हाथरस सिटी 13:42 बजे, मुरसान 13:55 बजे, सोनई 14:03 बजे, राया 14:17 बजे और मथुरा छावनी 14:45 बजे पहुंचेगी।

05114 मथुरा से कासगंज का समय

वापसी में 05114 जन्माष्टमी स्पेशल मथुरा छावनी से 15:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके ठहराव— राया 15:45 बजे, सोनई 15:57 बजे, मुरसान 16:06 बजे, हाथरस सिटी 16:20 बजे, मेण्डू 16:29 बजे, हाथरस रोड 16:33 बजे, रतिका नगला 16:44 बजे, बस्तोई हास्ट 16:52 बजे, सिकंद्राराव 17:02 बजे, अगसौली 17:13 बजे, मारहरा 17:23 बजे और कासगंज जंक्शन 18:00 बजे पहुंचेगी।

रेलवे का कहना है कि यह विशेष ट्रेन भीड़ के दबाव को कम करेगी और यात्रियों को सहज, सुरक्षित एवं किफायती यात्रा सुविधा देगी।

SP_Singh AURGURU Editor