आसमान में छाए बादल, आगरा और इसके आसपास बारिश संभव

आगरा। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में आज हुई बारिश का असर आगरा तक देखा जा रहा है। आगरा और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और समाचार लिखे जाने के समय उनकी गर्जना साफ सुनाई दे रही है। ऐसे में समझा जा रहा है कि आगरा और इसके आसपास आज रात या कल बारिश हो सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने फिर से ‘अलर्ट’ जारी कर दिया है। बारिश के कारण ठंड भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने कल के लिए अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आगरा के अलावा पश्चिमी यूपी में कल भारी बारिश हो सकती है।

Dec 27, 2024 - 20:38
 0
आसमान में छाए बादल, आगरा और इसके आसपास बारिश संभव

मौसम विभाग के ओर से जारी अलर्ट में अगले तीन दिनों तक राज्य के पश्चिमी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए विभाग के ओर से पश्चिमी यूपी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट में यूपी के करीब 50 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। राज्य के बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी है। 

इसके अलावा 29 दिसंबर को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी है।

हालांकि विभाग के ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को बारिश का अनुमान नहीं है. लेकिन 30 दिसंबर के बाद राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इस वजह से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अलर्ट में कहा गया है कि कुछ जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।