राणा सांगा जयंती समारोह से राजा भैया भी जुड़े, पार्टी के लोगों को भेज रहे

आगरा। आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गढ़ी रामी गांव में कल (12 अप्रैल) को होने जा रहे राणा जयंती कार्यक्रम में कुंडा के विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के समर्थक भी शिरकत करेंगे।

Apr 11, 2025 - 22:05
 0
राणा सांगा जयंती समारोह से राजा भैया भी जुड़े, पार्टी के लोगों को भेज रहे

राजा भैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस जयंती समारोह में पहुंचने का आह्वान किया है। 

राजा भैया का यह संदेश उत्तर प्रदेश विधान परिषद में जनसत्ता विधायक दल के नेता एवं पूर्व सांसद कुंवर अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल जी) ने जारी किया है। अक्षय प्रताप सिंह ने जनसत्ता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा है कि भारी संख्या में महाराणा सांगा के जयंती कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस गरिमामयी कार्यक्रम को भव्य बनाएं।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राजा भैया और अक्षय प्रताप सिंह स्वयं इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे या नहीं, लेकिन उनकी पार्टी के लोगों का कहना है कि राजा भैया राणा सांगा जयंती समारोह में पहुंचेंगे।