राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सिर पर मिले गहरे घाव के निशान
इंदौर। इंदौर केराजा रघुवंशी मर्डर केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट में बेरहमी से मौत देने का जिक्र है। रिपोर्ट में सिर पर दो गहरे घावों का भी जिक्र किया गया है। राजा रघुवंशी का शव शिलॉन्ग के पहाड़ी इलाके में एक जंगल में मिला था। वह और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी कुछ दिनों पहले लापता हो गए थे।
राजा का शव मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है। ऑटोप्सी रिपोर्ट में कई तेज धार वाले हथियारों से किए गए घाव पाए गए हैं। लेकिन सिर पर लगे दो घाव सबसे गंभीर हैं। एक घाव सिर के सामने और दूसरा पीछे लगा है।
पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राजा की मौत आखिर हुई कैसे? क्या यह एक दुर्घटना थी, आत्महत्या थी या हत्या? पुलिस सोनम रघुवंशी से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोमवार को सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को राजा के मर्डर में आगे बढ़ने के लिए मजबूत साक्ष्य मिल गए। हालांकि, सोनम अभी भी राजा की हत्या में शामिल होने की बात से इनकार कर रही है।
शव मिलने के बाद इस केस की पड़ताल में मेघालय की पुलिस जुट गई। वहीं 1 सप्ताह तक किसी सुराग का पता नहीं चल सका। लेकिन 9 जून को सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया।
बताया जाता है कि सोनम रघुवंशी का अफेयर राज कुशवाहा नाम के एक शख्स के साथ सामने आ रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने राज कुशवाहा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हीं लोगों पर राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप लग रहा है। बाकी तीन आरोपियों के नाम आकाश राजपूत, विकास उर्फ विक्की और आनंद हैं। यह मामला प्यार, धोखे और हत्या की एक जटिल कहानी जैसी लग रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले को अदालत में पेश करेगी।