राजनाथ ने कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश, बोले-समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाजपा को बनाया विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, आगरा में आम कार्यकर्ताओं से मिले रक्षा मंत्री, आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष की जमानत जब्त कराने का किया आह्वान
आगरा। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आगरा पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी के आम कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनमें चुनावी जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हालचाल और स्वास्थ्य पूछा, उनके दायित्वों की जानकारी ली और पार्टी के विभिन्न अभियानों में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी और लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी बनाने में समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
टेक्निकल एयरपोर्ट से लेकर खटीक समाज के सम्मेलन के बाद राजनाथ सिंह भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश चलनीवाले के अवधपुरी स्थित निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में मौजूद साधारण कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी विपक्षी दलों की जमानत जब्त कराने और चुनाव में भगवा लहर की सुनामी लाने का आग्रह किया।
एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
टेक्निकल एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, मेयर हेमलता दिवाकर, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, दीपू जादोन, नवीन गौतम और मनमोहन कुशवाह आदि ने राजनाथ सिंह का स्वागत-अभिनंदन किया।
वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर कार्यकर्ताओं से संवाद
ओम प्रकाश चलनी वाले के निवास पर आगरा महानगर मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, अतुल गर्ग, विक्रांत तिवारी, विजय श्रीवास्तव, नंदी महाजन, केके सिकरवार, विवेक पाठक, आदित्य अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, दीक्षा बघेल, नेहा गुप्ता और माधुरी माहोर आदि से राजनाथ सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने और आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का संदेश दिया।