रात 10:30 बजे बेलनगंज पहुंची राम बारात

आगरा। चार दशक पहले की परंपरा बहाल कर दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ हुई श्री राम की बारात रात 10:30 बजे बेरानगंज में प्रवेश कर चुकी थी। बारात का अगला सिरा जहां बेलागंज पर था तो प्रभु श्री राम का रथ अचल भवन दरेसी को पार कर रहा था। राम बारात मार्ग पर स्थित घरों और दुकानों से लोग प्रभु श्री राम के स्वरूप की आरती उतार रहे थे।

Sep 28, 2024 - 22:46
Sep 28, 2024 - 22:57
 0
रात 10:30 बजे बेलनगंज पहुंची राम बारात

पिछले सालों में राम बारात रात 10:00 बजे के बाद शुरू हो पाती थी, लेकिन इस बार दोपहर में ही इसका शुभारंभ होने के कारण बारात रात 10:30 बजे तक बेलनगंज पहुंच चुकी थी। इसका एक लाभ यह हुआ कि बारात मार्ग के लोग इस बार राम बारात को देख पा रहे हैं। क्योंकि पहले बारात बहुत लेट आ पाती थी और लोग तब तक सो जाया करते थे।

 श्रीराम सहित चारों पुत्रों की बारात को अयोध्या नगरी से मिथिला लेकर  निकले राजा दशरथ और रानी कौशल्या भी रथ पर सवार थीं। साथ में नाचते झूमते अयोध्यावासी चल रहे थे। इन सभी की ख़ुशी देखते ही बन रही थी।

बारात मार्ग में प्रभु राम के दर्शन को लालायित लोग भी जमकर थिरक रहे थे। 

आगे-आगे बग्गी में राजा दशरथ रानी कौशल्या के स्वरूप (संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) अपने परिवारीजनों संग बैठे हैं। साथ में हैं गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र का रथ। जगह-जगह आरती व पुष्प वर्षा कर राजा दशरथ, माता कौशल्या व श्रीराम और उनके तीनों भाइयों व गुरुजनों का स्वागत किया जा रहा है।

बारात में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी भी चल रहे थे।