रामस्वरूप गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, अनम के हाईस्कूल में 93% अंक

आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरेसी की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम गौरव से रोशन किया है।

Apr 25, 2025 - 18:53
 0
रामस्वरूप गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, अनम के हाईस्कूल में 93% अंक
दरेसी स्थित रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की मेधावी छात्राओं के साथ प्रधानाचार्या कुमुद ग्रोवर, राजीव अग्रवाल एवं टीएन अग्रवाल।

हाई स्कूल टॉपर बनीं छात्रा अनम ने 93% अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया, जबकि महक ने 90%, अफरीना खातून ने 89% और तमन्ना शर्मा ने 87.5% अंक प्राप्त किए।

वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में अलीशा ने 87%, अंजलि राठौर और खुशी ने 82% अंक अर्जित किए। इस सफलता पर पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और गर्व का माहौल रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमुद ग्रोवर ने छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों की समर्पित मार्गदर्शन को सफलता का श्रेय देते हुए कहा, हमारा स्कूल लगातार बेटियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ा रहा है।

टॉपर्स ने रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल पहुँचकर अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। इस उपलब्धि पर सेठ अचल सिंह ट्रस्ट के सचिव राजीव अग्रवाल, टीएन अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।