राणा सांगा केस में 29 जनवरी को होगी बहस, सांसद सुमन की ओर से समय मांगने पर अदालत ने तय की अगली तिथि

आगरा। आगरा न्यायालय में चर्चित राणा सांगा केस की सुनवाई के दौरान अगली अहम तारीख तय हो गई है। सिविल रिवीजन संख्या 119/2025, अजय प्रताप सिंह आदि बनाम अखिलेश यादव आदि मामले की सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट / अपर जिला जज-19 की अदालत में हुई, जिसमें बहस के लिए अब 29 जनवरी की तिथि नियत की गई है।

Jan 19, 2026 - 19:54
 0
राणा सांगा केस में 29 जनवरी को होगी बहस, सांसद सुमन की ओर से समय मांगने पर अदालत ने तय की अगली तिथि

वादी पक्ष के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि आज की सुनवाई के दौरान मूल पत्रावली न्यायालय में प्रस्तुत की गई। न्यायालय द्वारा आदेश 1 नियम 8 सीपीसी के अंतर्गत बहस के लिए आज की तिथि निर्धारित थी। हालांकि, विपक्षी संख्या-2 रामजीलाल सुमन की ओर से उनके अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने बहस के लिए समय मांगा और स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

विपक्ष की इस मांग को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने मामले में बहस हेतु 29 जनवरी की तिथि नियत कर दी। इस दौरान अदालत में वादी पक्ष से अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह तथा विपक्ष की ओर से रईसुद्दीन और राजेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे।

राणा सांगा से जुड़े इस संवेदनशील और बहुचर्चित मामले में अब 29 जनवरी की सुनवाई को निर्णायक बहस की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिस पर आगे की कानूनी दिशा निर्भर करेगी।

SP_Singh AURGURU Editor