रश्मिका मंदाना ने अपनी फीस में की भारी वृद्धि, काकटेल-2 की रिलीज के बाद खुलासा

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इंडस्ट्री की मोस्ट डिमांडेबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि उन्होंने अपनी फीस में काफी बढोतरी कर ली है।

Jun 1, 2026 - 21:23
 0
रश्मिका मंदाना ने अपनी फीस में की भारी वृद्धि, काकटेल-2 की रिलीज के बाद खुलासा

मुंबई। साउथ से लेकर बॉलीवुड में धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इंडस्ट्री की मोस्ट डिमांडेबल अभिनेत्री बन चुकी हैं। उनके पास इन दिनों फिल्मों की लाइनें लगी हुई हैं। 'पुष्पा' स्टार एक के बाद एक हिट दे रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उनकी इस फिल्म की रिलीज के बीच खुलासा हुआ है कि अभिनेत्री ने अपनी फीस बढ़ा ली है।

इंडिया.कॉम के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा द राइज' के लिए महज 2 करोड़ रुपये ही चार्ज किए थे. लेकिन इस फिल्म की अपार सफलता और धांसू कमाई के बाद अभिनेत्री ने अपनी फीस भी बढ़ा दी। उनकी फीस में 50 प्रतिशत से ज्यादा उछाल देखी गई। इसके बाद एक्ट्रेस ने सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये बतौर फीस ली। वहीं, 'सीता रामम' के लिए भी उन्होंने करीब इतनी ही फीस ली। 

इसके साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना की मौजूदा फीस को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें बंपर उछाल देखने के लिए मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस फिलहाल एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज कर रही हैं। इस लिहाज से 2 करोड़ के हिसाब से रश्मिका की फीस में 650% बढ़ चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने 'कॉकटेल 2' के लिए 15 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूल कर रही हैं। हालांकि, इसे लेकर उनकी ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

रश्मिका मंदाना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्मों से की थी लेकिन पॉपुलैरिटी और स्टारडम फिल्म 'पुष्पा द राइज' से मिला। इसके बाद उन्होंने हिंदी में भी फिल्म 'गुड बाय' से डेब्यू किया। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। जीक्यू की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये बतौर फीस ली थी। वहीं, तमिल फिल्म 'वरिसु' और हिंदी फिल्म 'मिशन मजनू' के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। 

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'एनिमल' के बाद रश्मिका मंदाना ने अपनी फीस लगातार बढ़ाई। रणबीर की फिल्म के लिए जहां उन्हें 4 करोड़ मिले थे वहीं, बताया जाता है कि उन्होंने 'पुष्पा द रूल' के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इसके साथ ही कोई कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका ने 'छावा' के लिए 4 करोड़ और सलमान खान की 'सिकंदर' के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे। इन सारी फिल्मों के बाद रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका ने अपनी फीस 2 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ कर लिया है।