राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से झूम उठा वातावरण

आगरा। सरस्वती शिशु मंदिर, कमला नगर में राष्ट्र सेविका समिति, पूर्वी महानगर द्वारा बुधवार को आयोजित हरियाली तीज उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण झूम उठा। कार्यक्रम में समिति की बहनों ने पारंपरिक हरे वस्त्रों में सजकर सावन के गीत, मल्हार रचनाएं और नृत्य प्रस्तुतियां देकर उत्सव को संगीतमय बना दिया।

Jul 23, 2025 - 20:13
Jul 23, 2025 - 20:17
 0
राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से झूम उठा वातावरण
कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को हुए राष्ट्र सेविका समिति के हरियाली तीज उत्सव की एक झलक।

इस अवसर पर बहनों ने झूलों का आनंद लिया और पारंपरिक खेलों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में जहां सावन की उमंग दिखी, वहीं बहनों की सहभागिता ने आयोजन को जीवंत बना दिया।

विशिष्ट अतिथि एवं समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विभाग कार्यवाहिका श्रुति सिंघल, सह विभाग कार्यवाहिका अरुणा गुप्ता, विभाग संपर्क प्रमुख मीनाक्षी ऋषि, प्रांत सह शारीरिक प्रमुख रति, विभाग व्यवस्था प्रमुख संगीता शर्मा, पूर्वी महानगर कार्यवाहिका मीना गुप्ता, संपर्क प्रमुख संगीता जैन एवं भावना वरदान शर्मा सहित बड़ी संख्या में सेविकाएं उपस्थित रहीं। विशेष प्रस्तुति में संगीता जैन द्वारा गाए गए मल्हार गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

त्योहार हमारी सांस्कृतिक जड़ें हैं

कार्यक्रम के दौरान मीना गुप्ता ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष पूर्वी महानगर में सभी प्रमुख हिंदू त्योहारों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हरियाली तीज महिलाओं के सामाजिक जुड़ाव और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक

विजेता बहनों में गीता जिन्दल, वंदना, संगीता शर्मा, गुंजन और गरिमा का नाम प्रमुख रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शालिनी, वंदना, संगीता, शीतल, गुंजन, रंजना, आरती, सुनीता, गरिमा, ममता, नूपुर, साधना सिंह, मीनू अवस्थी, नेहा, सीमा आदि ने भाग लिया और कार्यक्रम को मनोरम बना दिया।

SP_Singh AURGURU Editor