प्लैटिनम जुबली समारोह में रज़ा मुराद ने किया पुस्तक का विमोचन

आगरा। आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशंस ने चेयरमैन महेश चंद्र शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर प्लैटिनम जुबली समारोह का विजय नगर स्थित आगरा पब्लिक स्कूल में आयोजन किया गया।

Mar 11, 2025 - 21:51
 0
प्लैटिनम जुबली समारोह में रज़ा मुराद ने किया पुस्तक का विमोचन

महेश चंद्र शर्मा के 75वें जन्मदिन पर हुआ भव्य आयोजन

समारोह की शुरुआत चेयरमैन महेश चंद्र शर्मा ने सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम का आगाज़ गणेश वंदना व बृज वंदना के साथ हुआ। 

आगरा पब्लिक ग्रुप के वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा ने बताया कि मंच से बॉलीवुड अभिनेता रज़ा मुराद ने पुस्तक का विमोचन किया। उसके बाद डांस इंडिया डांस फेम ऋषिका सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। म्यूजिकल बैंड ने अपनी मधुर आवाज़ से लोगों को थिरकाया। होली के माहौल में राधा कृष्ण के लोक नृत्य और बृज के मयूर नृत्य ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधु भारद्वाज ने किया। 

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. आरएस पारिख, पूर्व वीसी डॉ. जीसी सक्सेना, डॉ. संजय टंडन, विधायक कुंवर मानवेन्द्र सिंह, राजा महेंद्र अरिदमन सिंह, डॉ. विजय कुमार गौतम, डॉ. अशोक विज, डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी, डॉ. बृजेश चंद्रा, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चौ. वाज़िद निसाद, निर्मला दीक्षित, डॉ. डीसी गोयल, अरुण डंग, डॉ. अलका रावत, अप्सा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. प्रधुम्न शर्मा, टीएस राणा, डीएस राणा आदि उपस्थित रहे।