देश को बांटने वाला बयान- मौलाना महमूद मदनी पर रजवी बरेलवी का तीखा हमला

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के ज़ुल्म हुआ तो जिहाद होगा, बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे देश को भ्रमित करने वाला, समाज को बांटने वाला और मुसलमानों को उकसाने वाला बयान करार दिया।

Nov 30, 2025 - 12:08
 0
देश को बांटने वाला बयान- मौलाना महमूद मदनी पर रजवी बरेलवी का तीखा हमला

-आरके सिंह-

बरेली। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के हालिया बयान में दिए गए ज़ुल्म हुआ तो जिहाद होगा वाले वक्तव्य ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शनिवार को कहा कि मदनी का यह बयान देश में अमन-शांति के माहौल को खराब करने वाला है।

उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक न्यायपालिका पर भरोसा रखता है और मुसलमानों का भी सुप्रीम कोर्ट समेत सभी अदालतों पर पूर्ण विश्वास है। संसद जनता के हितों के लिए कार्य करती है और कोई भी सरकार संविधान के दायरे से बाहर जाकर जनविरोधी काम नहीं करती। ऐसे में जिहाद जैसे शब्दों का उपयोग समाज को गुमराह करने की कोशिश है।

रजवी बरेलवी ने कहा कि भारत के करोड़ों मुसलमान सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का सम्मान करते हैं और हमेशा कानून एवं व्यवस्था के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौलाना मदनी इस शांतिपूर्ण माहौल में अनावश्यक तनाव पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वे मौलाना मदनी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और मुसलमानों से अपील करते हैं कि ऐसे विवादित और उकसाने वाले बयानों से दूर रहें। रजवी ने कहा कि समाज को तोड़ने वाले बयानों पर ध्यान देना किसी भी समुदाय के हित में नहीं है।

SP_Singh AURGURU Editor