मथुरा के धौलीप्याऊ क्षेत्र की कई गलियों की सड़कों का नव निर्माण शुरू

मथुरा। नगर निगम धौलीप्याऊ क्षेत्र की कई गलियों के नव निर्माण का शुभारंभ आज छावनी परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Sep 24, 2025 - 18:42
 0
मथुरा के धौलीप्याऊ क्षेत्र की कई गलियों की सड़कों का नव निर्माण शुरू
धौलीप्याऊ की गलियों के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ करते छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. कमलकान्त उपमन्यु। साथ हैं पूर्व पार्षद चौधरी वीरेंद्र सिंह, सेल टैक्स के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर चंद्रपाल सिंह पुनिया।

इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद के प्रतिनिधि एवं छावनी परिषद के पूर्व पार्षद चौधरी वीरेंद्र सिंह, सेल्स टैक्स के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर चंद्रपाल सिंह पुनिया एडवोकेट, आर्मी के पूर्व सूबेदार पंडित रमेश चंद शर्मा, पूर्व पार्षद विनोद भारद्वाज, धोली प्याऊ मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक, पूर्व सूबेदार जगबीर सिंह, विशाल गुप्ता एवं प्रभात सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पार्षद द्वारा कराए जा रहे कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर छावनी परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन डॉ. उपमन्यु ने कहा कि शंकर गली, राजाराम पट्टी क्षेत्र की 190 मीटर लंबाई में यह कार्य प्रारंभ हुआ है। राजाराम पट्टी क्षेत्र की गलियों का निर्माण पहले छावनी परिषद द्वारा मेरे उपाध्यक्ष कार्यकाल में कराया गया था और आज नगर निगम के क्षेत्रीय पार्षद द्वारा इन गलियों का नव निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद और महापौर के प्रयासों से अन्य गलियों का भी नव निर्माण कराया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor