रेणुका धाम शनिदेव मंदिर मार्ग को मिली बड़ी सौगात, 1.77 करोड़ से होगा चौड़ीकरण, ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को राहत
आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रुनकता स्थित प्राचीन रेणुका धाम शनिदेव मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग के चौड़ीकरण को बड़ी सौगात मिली है। एनएच-2 से शनिदेव मंदिर तक लगभग 2.1 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर के प्रयासों से रुनकता स्थित प्राचीन रेणुका धाम शनिदेव मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की बड़ी सौगात मिली है। एनएच-2 से शनिदेव मंदिर तक लगभग 2.1 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
यह स्वीकृति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है। मार्ग का निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराया जाएगा। लंबे समय से जर्जर और संकरे मार्ग के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे लेकर क्षेत्रीय स्तर पर लगातार मांग उठाई जा रही थी।
मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रेणुका धाम शनिदेव मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और तेज़ आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इस सड़क के विकसित होने से दाऊजी मंदिर जाने का मार्ग भी पहले की तुलना में अधिक नजदीक और सुविधाजनक हो जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास और धार्मिक स्थलों की बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक अहम कदम है।