पल्लीवाल जैन महासभा क्षमावाणी समारोह में सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन और खेलकूद हुए
आगरा। बोदला स्थित प्रेम वाटिका में अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा (प०द०म०) के तत्वावधान में क्षमावाणी पर्व मेला धूमधाम से आयोजित हुआ। त्यागीवृत्ति सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन, खेलकूद प्रतियोगिताएं, मेडिकल जांच शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी इस विराट सभा में हजारों की संख्या में समाजजन जुटे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, जिसे कालीचरन जैन और निर्मल कुमार जैन (जैन एण्ड संस) ने संपन्न किया। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन रूप किशोर जैन और सुशील जैन ने किया। मेले का उद्घाटन पूर्व शाखा मंत्री राजेश जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीजी का चित्र अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र जैन एवं अमित जैन (अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा) द्वारा किया गया। द्वीप प्रज्वलन का कार्य राष्ट्रीय महामंत्री पारसचन्द जैन (जयपुर) ने किया।
त्यागीवृत्ति सम्मान धर्मेन्द्र जैन और बबिता जैन को प्रदान किया गया। प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार कैनरा बैंक के राजेश जैन द्वारा वितरित किए गए। खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेताओं को कुलदीप जैन और पूनम जैन ने पुरस्कृत किया। समाजसेवा के अंतर्गत मेडिकल जांच शिविर का आयोजन सोनू जैन (किरावली वाले) की देखरेख में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार जैन ने की जबकि मंच संचालन मुकेश चन्द जैन भगत (मेला संयोजक), एकता जैन (मंत्री महिला शाखा) और विवेक जैन (शाखा मंत्री) ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र जैन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय महामंत्री पारसचन्द्र जैन, राष्ट्रीय अर्थमंत्री भागचन्द जैन, राष्ट्रीय युवा मंडल अध्यक्ष पलाश जैन, रविन्द्र कुमार जैन, निर्मल कुमार जैन (अलमारी) सहित अनेक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे।
महिला मंडल की जयंती जैन, स्वीटी जैन, बबीता जैन, सीमा जैन, प्रगति जैन, नीतू जैन, वन्दना जैन, मधू जैन, रविवाला जैन, मालती जैन, रेनू जैन, डॉ. निधि जैन, अंजली जैन, ज्योति जैन, करिश्मा जैन, बुलबुल जैन, साधना जैन, कृष्णा जैन, सोनिया जैन, अनीता जैन, अमिता जैन आदि ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमोद कुमार जैन ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।