रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने वृद्धाश्रम में भेंट किया वॉटर डिस्पेंसर, जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र और सामग्री

आगरा। रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए मिढाकुर स्थित गांव का आश्रम वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर समाज के सामने संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। क्लब की ओर से वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए जम्बो प्लस वॉटर डिस्पेंसर भेंट किया गया, जिससे उन्हें शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की निरंतर उपलब्धता मिल सके।

Jun 8, 2026 - 20:45
 0
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने वृद्धाश्रम में भेंट किया वॉटर डिस्पेंसर, जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र और सामग्री
मिढाकुर स्थित वृद्धाश्रम को वाटर डिस्पेंसर भेंट करतीं रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की पदाधिकारी और सदस्याएं।

सेवा कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों से संवाद किया। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए उपयोगी वस्त्र, जूते, स्टील के बर्तन तथा दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।

रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की अध्यक्ष डॉ. परिणीता बंसल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल संसाधन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी संवेदनशील जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है।

क्लब की संस्थापक सचिव अशु मित्तल ने कहा कि जल सेवा, वस्त्र दान और आवश्यक सामग्री का वितरण जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाने का एक छोटा-सा प्रयास है।

कार्यक्रम में क्लब की सचिव डॉ. शर्मिला पंजवानी, कोषाध्यक्ष मंजूषा चंद्रा, मीनाक्षी मोहन, प्रीति मोहन, अनुराधा मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व का एहसास कराया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

SP_Singh AURGURU Editor