हरियाली तीज पर रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा का प्रकृति को नमन, 51 पौधों का रोपण कर दिया हरित संदेश
आगरा। प्रकृति, प्रेम और पुनर्जन्म के प्रतीक हरियाली तीज के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ने डी-ब्लॉक, ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित पार्क में वृक्षारोपण कर पृथ्वी मां के प्रति श्रद्धाभाव प्रदर्शित किया। यह क्लब का वर्ष 2025 का चतुर्थ वृक्षारोपण कार्यक्रम था।
कार्यक्रम के तहत अमरूद, आम, पाखर, अशोक, नीम, पापड़ी सहित कुल 51 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल ने कहा कि एक पेड़ सौ सुखों का कारण बनता है। वृक्षारोपण धरती मां के प्रति हमारा कर्तव्य है और यह भावी पीढ़ियों को एक हरा-भरा भविष्य देने की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है।
कार्यक्रम का संचालन क्लब सचिव जितेंद्र जैन द्वारा किया गया तथा सभी व्यवस्थाओं की देखरेख डॉ. आलोक मित्तल ने की। इस हरित पहल में समाजसेवी, चिकित्सक, कॉलोनीवासी और क्लब के सदस्य बढ़-चढ़ कर शामिल हुए।
इस मौके पर डॉ. मुकेश गोयल, राजीव लोचन भारद्वाज, आशीष अग्रवाल, गिरीश सिंह, प्रदीप मित्तल, संजीव अग्रवाल, डॉ. अरविंद यादव, गुंजन सिंह, संगीता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, कॉलोनी निवासी विनोद गुप्ता और विमल आदि उपस्थित रहे।