रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल को 18 अवॉर्ड्स की गौरवशाली सौगात, बना डायमंड क्लब

आगरा। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 अवॉर्ड समारोह में रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल ने सेवा, नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पुरस्कार प्राप्त कर इतिहास रच दिया। यह सम्मान मथुरा में आयोजित भव्य समारोह में क्लब को प्रदान किया गया।

Jun 29, 2025 - 21:49
 0
रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल को 18 अवॉर्ड्स की गौरवशाली सौगात, बना डायमंड क्लब
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3119 अवार्ड समारोह में सम्मानित रोटरी क्लब ऒफ आगरा के पदाधिकारी और सदस्य।  

इस अवसर पर क्लब को वर्षभर की सामुदायिक सेवा, फ़ेलोशिप और पर्यावरणीय जागरूकता जैसे कार्यों के लिए डायमंड क्लब अवॉर्ड से नवाज़ा गया। साथ ही क्लब की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल और सचिव सृष्टि जैन को रोटरी भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया।

सम्मानित किये गये कई सदस्य

क्लब की वरिष्ठ सदस्य मीरा गुप्ता, अपर्णा पोद्दार, आरती मेहरोत्रा और शारदा गुप्ता को भी उनके अमूल्य योगदान के लिए रोटरी भूषण सम्मान प्रदान किया गया।

सेवा के विविध आयामों को मिली पहचान

मंडलाध्यक्ष नीरव नीमेष अग्रवाल द्वारा क्लब को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार प्रदान किए गए। यह उपलब्धि क्लब की संगठित कार्यप्रणाली और समाज के प्रति समर्पण का सशक्त प्रमाण है।

क्लब अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने कहा, यह पुरस्कार हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का जो संकल्प लिया है, उसे हम निरंतर और सशक्त रूप से निभाते रहेंगे।

क्लब सचिव सृष्टि जैन ने कहा कि हमारा फोकस सेवा के साथ नवाचार पर रहा है। हर प्रोजेक्ट के पीछे एक सोच और उद्देश्य रहा है। यही हमारी सफलता की कुंजी बनी।

SP_Singh AURGURU Editor