रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने मेधावी छात्रों को दिया मंच, 24 प्रतिभाओं का सम्मान

आगरा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रेरित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा बुधवार को एक गरिमामय समारोह में शहर के 11 प्रमुख स्कूलों के 24 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इन छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अपने-अपने विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

May 22, 2025 - 18:24
 0
रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने मेधावी छात्रों को दिया मंच, 24 प्रतिभाओं का सम्मान
रोटरी क्लब ऒफ आगरा द्वारा गुरुवार को सम्मानित किये मेधावी छात्र-छात्राएं।  

-बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह प्रदान किए

छात्रों की मेहनत को मिला मंच, रोटरी क्लब ने बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा, यह सम्मान केवल विद्यार्थियों के लिए नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति भी कृतज्ञता का प्रतीक है। रोटरी क्लब ऑफ आगरा हमेशा से शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहा है।

समारोह में दिखा अभिभावकों का उत्साह

कार्यक्रम में सम्मानित छात्रों के अभिभावकों ने रोटरी क्लब के इस प्रयास को सराहा और इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। एक अभिभावक ने कहा, यह मंच बच्चों के आत्मविश्वास को नई दिशा देगा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

क्लब के ये वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद

इस विशेष कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ आगरा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इनमें जितेन्द्र जैन (उपाध्यक्ष), उदित बंसल (कोषाध्यक्ष), राधेश्याम शर्मा, राज मित्तल, आशीष अग्रवाल, सुनील कपूर, संजय जैन, राम मोहन कपूर, उमेश चंद गुप्ता, एल.डी. अग्रवाल, डॉ. मुकेश गोयल, कमल अग्रवाल, विनोद गुप्ता, मनोज आर. कुमार। इन सभी ने छात्रों को व्यक्तिगत रूप से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

SP_Singh AURGURU Editor