रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल का पंच दिवसीय दीपोत्सव का शुरू

आगरा। रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल द्वारा उमंग एवं उल्लास से भरपूर पंच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ गीत संगीत और मस्ती भरे अंदाज में किया गया।

Oct 27, 2024 - 23:15
 0
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल का पंच दिवसीय दीपोत्सव का शुरू

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संगीता अग्रवाल ने कहा कि दिवाली अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। 

दिवाली लोगों को एकता और सौहार्द्र का संदेश देती है। जब भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे तो उनके स्वागत के लिए लोगों ने दीप जलाये थे। 

वनगमन के बाद एक वनवासी के रूप में राम का जीवन मानो सामंजस्यता और समरसता का ही पर्याय बनकर हमारे लिए अनुकरणीय हो गया है।

इसका अनुसरण करते हुए हमें देश की एकता एवं उन्नति के लिए ज़रूरी है कि सामाजिक एकता और समरसता प्रत्येक व्यक्ति तथा समाज में जागृत हो सके तो एक दूसरे को सहायता एवं समर्थन के लिए आगे आ सकें।

सभी सदस्यों ने परिवार सहित उल्लास पूर्ण वातावरण मैं इस कार्यक्रम का आनंद उठाया।

कोषाध्यक्ष संजू शर्मा द्वारा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया और उपहार दिए गए। सचिव सृष्टि जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में मीरा गुप्ता, अपर्णा पोद्दार ,शारदा गुप्ता, हेमलता जैन, आरती मेहरोत्रा,बीना खण्डेलवाल, अलका अग्रवाल, रिचा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor