रोटरी क्लब ने 105 श्रमिकों को कंबल देकर ठिठुरन में दी राहत  

आगरा। बढ़ती शीतलहर के मद्देनजर  रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने सोमवार को एक और निर्माण स्थल पर कार्यरत 105 श्रमिकों को कंबल बांटकर सामाजिक सेवा की। एमजी रोड स्थित अंजना सिनेमा निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिक कंबल पाकर खुश हो गए।

Jan 13, 2025 - 16:47
Jan 13, 2025 - 16:49
 0
रोटरी क्लब ने 105 श्रमिकों को कंबल देकर ठिठुरन में दी राहत   
अंजना सिनेमा निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों को कंबल वितरित करतीं रोटरी क्लब आफ आगरा की अध्यक्ष नम्रता पणिकर एवं अन्य।  

क्लब की अध्यक्ष, रोटेरियन नम्रता पणिकर ने इस मौके पर कहा कि इन निर्माण स्थलों पर काम करने वाले अधिकांश श्रमिक छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से अपने परिवार और बच्चों के साथ आते हैं। इनके पास रहने की उचित सुविधाओं का अभाव होता है, जिससे ठंड के दौरान ये विषम परिस्थितियों का सामना करते हैं। ये श्रमिक हमारे आशियाने तैयार करते हैं, इसलिए इन्हें सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस वर्ष क्लब का लक्ष्य 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित करना है।

कार्यक्रम में रोटेरियन रेखा कपूर, रोटेरियन संगीता अग्रवाल, रोटेरियन सुनील कपूर, उपाध्यक्ष रोटेरियन जीतेन्द्र जैन, और एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी रोटेरियन मनोज आर. कुमार का विशेष योगदान रहा।

SP_Singh AURGURU Editor