रोटरी क्लब ने बच्चों को गुड टच और बेड टच का अंतर समझाया

बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए रोटरी क्लबा ने पहल की है। क्लब द्वारा विभिन्न स्कूलों में कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को सेफ और अनसेफ टच का अंतर बताया जा रहा है। जिससे बच्चे ऐसी स्थिति का सामना होने पर अपना बचाव कर सकें।

Sep 9, 2024 - 19:52
 0
रोटरी क्लब ने बच्चों को गुड टच और बेड टच का अंतर समझाया


आगरा। रोटरी क्लब आफ आगरा बच्चों के बीच  सेफ टच और अनसेफ टच के बारे में जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। 
क्लब की अध्यक्ष नम्रता पणिकर का कहना है कि गुड और बैड टच को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, जिससे बच्चे खुद को संभावित खतरों से बचा सकें।

इसके लिए रोटरी क्लब स्कूलों में कार्यशाला और जागरूकता शिविरों का आयोजन करेगा। इस क्रम में पहली कार्यशाला केदारनाथ सक्सेरिया आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित की गई।

पास्को की विशेष अधिवक्ता नम्रता मिश्रा ने बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच का  अंतर समझाया। साथ ही उन्हें समझाया गया कि कभी ऐसी स्थिति का सामना करते हैं तो उन्हें किस तरह अपना बचाव करना चाहिए।

अधिवक्ता मिश्रा ने बच्चों को सोशल मीडिया के खतरों के बारे में भी आगाह किया। बच्चों को बताया कि अजनबियों के साथ निजी जानकारियां साझा न करें। 
कार्यशाला के अंत में कालेज का प्राचार्या नमिता शर्मा और नीरजा शर्मा ने कार्यशाला आयोजित करने के लिए रोटरी क्लब को धन्यवाद दिया।