सलमाल खान बोले- सोनम बस हो गया, इस अब और बढ़ाओ मत, युवाओं से की प्रोटेस्ट बंद करने की अपील, बोले- स्टूडेंट्स अब घर जाओ
सलमान खान ने स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को लेकर एक और पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने प्रोटेस्ट खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब बस करो और पेरेंट्स के पास लौट जाओ।
मुंबई। सलमान खान ने बुधवार को पोस्ट करके स्टूडेंट प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया था। अब गुरुवार को उन्होंने फिर से पोस्ट किया है और प्रोटेस्ट खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पोस्ट किया है और मुझे विश्वास है वो उन लोगों के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लेंगे जो इसके लिए जिम्मेदार हैं।
सलमान खान ने लिखा, 'एजुकेशन और सिक्योरिटी, दोनों ही मामलों में स्टूडेंट पहली प्रायोरिटी हैं तो उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है और उनके पेरेंट्स को भी परेशान होने की जरुरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे विश्वास है कि जो भी लोग इस लीक के पीछे जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसीलिए स्टूडेंट प्लीज अपने पेरेंट्स और घर वापस जाओ।'
आगे सलमान ने लिखा, 'बहुत हो गया सोनम। इसे बढ़ाओ मत। अगर जरुरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखो. जो कि मुझे लगता नहीं कि इसकी जरुरत पड़ेगी और कुछ खा लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।'
सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर दुख जाहिर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने छात्रों के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी पीठ थपथपाई थी। अब एक्टर ने एक बार फिर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों से घर वापस लौटने की गुजारिश की है, और कहा है कि वो अब इस प्रदर्शन को खत्म करें। साथ ही सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन खत्म करने की अपील की है।
सलमान के इस पोस्ट पर लोगों के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। बल्कि अब वो एक्टर से गुजारिश कर रहे हैं कि वो भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में छात्रों के साथ आएं। लोगों का कहना है कि छात्रों को उनके जैसे मोटिवेशनल स्पीकर की जरूरत है।
वहीं, इससे पहले सलमान ने बुधवार, 22 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और विरोध-प्रदर्शन पर लिखा था। इसमें उन्होंने आंदोलन के हिंसक होने पर दुख जताया था। सलमान ने लिखा था, 'यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वो बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।'