नेताजी की विरासत को नमन: आगरा के समाजवादियों ने लिया अखिलेश सरकार 2027 का संकल्प

आगरा। शहर समाजवाद की विरासत और मुलायम सिंह यादव की यादें शुक्रवार को जीवंत हो उठीं। फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने केवल पुष्प अर्पित ही नहीं किए, बल्कि नेताजी के आदर्शों पर चलने और 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। भावनाओं, संकल्प और समाजवादी विचारधारा से भरे इस आयोजन ने नेताजी की जीवंत विरासत को फिर एक बार सलाम किया।

Oct 10, 2025 - 17:34
 0
नेताजी की विरासत को नमन: आगरा के समाजवादियों ने लिया अखिलेश सरकार 2027 का संकल्प
समाजवादी पार्टी के कार्यालय में स्व. मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं अन्य सपाजन।

समाजवादी पार्टी कार्यालय, फतेहाबाद रोड पर शुक्रवार को नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा और महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने की। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीति के एक ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने देश को समाजवाद का सच्चा अर्थ समझाया। छह दशकों तक सक्रिय राजनीति में रहकर उन्होंने न केवल तीन बार उत्तर प्रदेश का नेतृत्व किया बल्कि रक्षा मंत्री के रूप में देश की सेवा भी की। उनका जीवन जनसेवा, संघर्ष और सादगी का पर्याय था।

जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि नेताजी किसानों, गरीबों, मजदूरों और वंचितों के सच्चे मसीहा थे। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में लिए गए जनहितकारी निर्णय आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी ने किया। राम सहाय यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, आज़ाद सिंह जाटव, नितिन कोहली, विनय अग्रवाल, पवन प्रजापति, श्याम भोजवानी, संतोष पाल, पप्पू यादव, हरिमोहन राजपूत लोधी, उदल सिंह कुशवाह, महेश सिसोदिया, राहुल चौधरी, कादिर कुरैशी, अमित कुशवाह, कालीचरण प्रजापति, परवेज खान, मानवेन्द्र सिंह, असलम वारसी, आदित्य गौतम, अतुल सविता, विराट यादव, गुड्डी भारती, रमेश यादव, पठान खान, हिमांशु कुरैशी आदि श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में शामिल थे।

SP_Singh AURGURU Editor