ईमानदारी और आदर्शों की मिसाल थे सामा जी, पुण्यतिथि पर हुआ भावपूर्ण स्मरण

आगरा। "राजनीति और व्यापार में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।" इसी भावना को समर्पित रहे स्व. राजकुमार सामा जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उन्हें एक वटवृक्ष की उपमा देते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी युवा पीढ़ी को दिशा दिखाते हैं।

Oct 5, 2025 - 21:39
 0
ईमानदारी और आदर्शों की मिसाल थे सामा जी, पुण्यतिथि पर हुआ भावपूर्ण स्मरण
द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में स्व. राजकुमार सामा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मौजूद विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व अन्य

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया वटवृक्ष तुल्य सामा जी के योगदान का स्मरण

आगरा। "राजनीति और व्यापार में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।" इसी भावना को समर्पित रहे स्व. राजकुमार सामा जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उन्हें एक वटवृक्ष की उपमा देते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी युवा पीढ़ी को दिशा दिखाते हैं।

द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सामा जी के राजनीतिक व व्यावसायिक जीवन को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। खंडेलवाल ने सामा जी के साथ बिताए बाल्यकाल के संस्मरणों को साझा किया और कहा कि उनका जीवन सच्चाई, ईमानदारी और कड़ी मेहनत का प्रतीक था।

"शॉर्टकट नहीं, सच्चाई का रास्ता अपनाएं"

फैडरेशन अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि स्व. सामा जी ने हमेशा शॉर्टकट से दूर रहकर सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलने की सीख दी। उन्होंने बताया कि सामा जी न केवल फैडरेशन के अध्यक्ष रहे, बल्कि राजनीतिज्ञ होते हुए भी व्यापारियों के हित में हमेशा समर्पित रहे।

इस अवसर पर विधायक ने फैडरेशन कार्यालय का अवलोकन किया और सामा जी की पुरानी तस्वीरों व उपलब्धियों को देखकर अतीत की स्मृतियों में खो गए। उपस्थित व्यापारियों ने सामा जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

ये रहे उपस्थिति 
संघ के प्रांत कार्यालय प्रमुख बादाम सिंह, नितिन गोस्वामी (बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन), टेकचंद जी, दिलीप खूबचंदानी, अजय महाजन, दिलप्रीत सचदेवा, धनश्याम लालवानी, अनिल अरोड़ा, प्रमोद जैन, वासुदेव मूलचंदानी, सुधीर महाजन, प्रमोद महाजन सहित अनेक व्यापारीगण।