संजय प्लेस कंप्यूटर मार्केट को मिला बेस्ट सपोर्टिंग मार्केट अवार्ड
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े’ के तहत शुक्रवार को संजय प्लेस कंप्यूटर मार्केट में विशेष स्वच्छता अभियान हुआ। इस मौके पर कंप्यूटर मार्केट एसोसिएशन को ‘बेस्ट सपोर्टिंग कैटेगरी मार्केट अवार्ड’ और 10 कारोबारियों को स्वच्छता प्रहरी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आगरा। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े’ के तहत शुक्रवार को संजय प्लेस कंप्यूटर मार्केट में विशेष स्वच्छता अभियान हुआ। इस मौके पर कंप्यूटर मार्केट एसोसिएशन को ‘बेस्ट सपोर्टिंग कैटेगरी मार्केट अवार्ड’ और 10 कारोबारियों को स्वच्छता प्रहरी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अभियान का नेतृत्व नगर निगम की ओर से एसएफआई राघवेंद्र व उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम मौजूद रहे, जबकि कारोबारियों का नेतृत्व एसोसिएशन अध्यक्ष आर.एस. सेंगर और महामंत्री चतुर्भुज तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में सीएंडडी वेस्ट संग्रहण, ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव, ट्विन-बिन व्यवस्था, बाजार सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई पर विशेष जोर दिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि हर दुकान पर ट्विन-बिन अनिवार्य रूप से लगाएं।