खाटू श्याम मंदिर में संकीर्तन महोत्सव. भक्ति गीतों पर झूमे भक्त

आगरा। अलौकिक श्रृंगारित खाटू बाबा और संगीत की मधुर ध्वनि पर होते संकीर्तन का अलौकिक  नजारा दिखा जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में। यहां आगरा नरेश श्याम भक्त एवं पोशाक सेवा समिति की ओर से वार्षिक उत्सव पर आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजनों पर भक्त झूमते रहे।

Feb 9, 2025 - 22:54
 0
खाटू श्याम मंदिर में संकीर्तन महोत्सव. भक्ति गीतों पर झूमे भक्त
जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित संकीर्तन महोत्सव की एक झलक।  

-आगरा नरेश श्याम भक्त एवं पोशाक सेवा समिति ने वार्षिकोत्सव पर निकाली पालकी यात्रा, गौसेवा भी की

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अमन गर्ग, उपाध्यक्ष सौरभ बंसल और कोषाध्यक्ष कार्तिकेय बंसल ने खाटू श्याम जी के समक्ष पावन ज्योति प्रवज्जलित कर और मंगल आरती उतार कर किया।

बनारस से आये मुख्य गायक शिवांश शर्मा ने हमारी दौलत है खाटू श्याम, जिसकी नैया श्याम भरोसे.., सूर्यांश गहलोत ने थक सा गया हूं मैं बाबा.., काव्या गोला ने हम हैं श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे.., गायिका लवली किशोरी ने जब भी श्याम दीवानों के सिर पर संकट मंड़रायेगा, बाबा दौड़ा आएगा.., महक ठाकुर ने आयो सांवरिया सरकार.., विकास वर्मा ने श्याम दिखता नहीं पर वो मौजूद हैं... आदि भक्ति गीत गाकर भक्ति रस बिखेरा।

समिति के सदस्यों ने सुबह 7 बजे निशान यात्रा निकाली। दोपहर एक बजे अग्रवन गौशाला में गौमाता को 84  भोग लगाए और शाम पांच बजे बाबा की पालकी के साथ पोशाक यात्रा निकाली । इस अवसर पर मोहित अग्रवाल, गगन गर्ग, शशांक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल,  अमन मंगल आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor