संस्कार भारती ने लगाई चित्रकला प्रदर्शनी

आगरा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित "ताज महोत्सव" के अन्तर्गत "संस्कार भारती" द्वारा शुक्रवार को संस्कृति भवन, बाग फरजाना पर "चित्रकला प्रदर्शनी" का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी आज भी अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

Feb 22, 2025 - 08:06
 0
संस्कार भारती ने लगाई चित्रकला प्रदर्शनी

चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ गणपति जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा, एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. प्रशान्त गुप्ता एवं संस्कार भारती आगरा महानगर के अध्यक्ष राजीव द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश ने कहा कि संस्कार भारती कलाओं के माध्यम से संस्कारों का संवर्धन तथा संरक्षण कर रही है। यह स्वागतयोग्य है कि आगरा प्रशासन द्वारा इस वर्ष संस्कार भारती के सहयोग से चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

प्राचार्य डा. प्रशान्त गुप्ता ने कहा कि संस्कार भारती 1981 में अपनी स्थापना के पूर्व से ही चित्रकला के माध्यम से देश और विदेश में भारतीयता का अलख जगा रही है।सांस्कृतिक जागरण के साथ साथ सामाजिक जागरण का भी कार्य चित्रकला के माध्यम से कर रही है। 

संस्कार भारती आगरा महानगर के अध्यक्ष राजीव द्विवेदी ने कहा कि संस्कार भारती ने आगरा में दो माह में तीन बड़ी चित्रकला प्रदर्शनियां आयोजित करके वरिष्ठ, स्वतन्त्र और नवोदित चित्रकारों को मंच प्रदान किया है। इससे पूर्व प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद नंदन गर्ग ने आयोजन की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम का संचालन राज्य ललित कला अकादमी की कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आभा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्कार भारती की चित्रकला प्रमुख डॉ. एकता श्रीवास्तव ने किया। 

इस अवसर पर ताज महोत्सव आयोजन समिति के सचिव शक्ति सिंह, प्रो. लवकुश मिश्रा, मधुकर चतुर्वेदी, डा साधना सिंह, संयोजक प्रो. मीनाक्षी ठाकुर, डा. नीलम कांत, डा. शार्दूल मिश्रा, डा. सविता प्रसाद, दिनेश कुमार मौर्य, ममता कुमारी, प्रो. मीनाक्षी ठाकुर, डा. तपस्या सिंह, डा. ममता बंसल, दीपक गर्ग, ऋतुराज दुबे, डॉक्टर विनोद महेश्वरी, डॉ. शार्दूल मिश्र, प्रो. बिंदु अवस्थी, डा. सपना गोयल, मीनाक्षी मिश्रा आलोक आर्य, दिनेश मौर्य, डा. मनोज सिंह, डा. मीतू सिंह, ओम स्वरूप गर्ग, महामंत्री राजीव सिंघल, कोषाध्यक्ष बबीता पाठक, दीपक गर्ग, भाजपा नेता विजय भदौरिया, ऋचा अग्रवाल, महेश पण्डित आदि उपस्थित रहे। 

आज भी खुलेगी प्रदर्शनी 

प्रदर्शनी आज पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 5 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।