आगरा में संस्कार भारती का दीपावली आनंद मेला 12 को, स्वर्णिम भारत थीम पर सजेगा श्रीराम पार्क

आगरा। संस्कार भारती, पश्चिम प्रताप, आगरा महानगर, ब्रज प्रांत द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर दीपावली आनंद मेला का आयोजन रविवार 12 अक्टूबर को जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में भव्य रूप से किया जाएगा। इस बार का मेला स्वर्णिम भारत की भावना को समर्पित होगा, जिसमें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ आत्मनिर्भर नारीशक्ति को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Oct 8, 2025 - 19:08
 0
आगरा में संस्कार भारती का दीपावली आनंद मेला 12 को, स्वर्णिम भारत थीम पर सजेगा श्रीराम पार्क
संस्कार भारती के 12 अक्तूबर को होने वाले दीवाली आनंद मेले के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते आयोजक।

करवा चौथ की पूर्व संध्या 9 अक्टूबर को प्रताप नगर बुर्जीवाला मंदिर में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाओं की भागीदारी रहेगी। मेले के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलश सज्जा, थाल सज्जा, विविध वेश, रंग भरो, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और शंख बजाओ प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।

प्रताप नगर स्थित संस्कार केंद्र में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ प्रचारक विजय कुमार ने कहा कि त्योहारों और आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुँचते हैं। संस्कार भारती का चौबीसवां दीपावली आनंद मेला इस दिशा में एक सशक्त कदम है।

मेले में नीता गर्ग, मीना अग्रवाल और अनीता भार्गव के संयोजन में स्वर्णिम भारत थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिनका निर्देशन कोरियोग्राफर पुरुषोत्तम मयूरा करेंगे। डा. आभा गुप्ता (सदस्या, राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा तैयार “चित्र में रंग भरो” प्रतियोगिता होगी। अमित अग्रवाल के निर्देशन में “महाभारत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता” आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर जयराम दास होतचंदानी, रमेश चंद्र अग्रवाल, गौरव बंसल, गौरव जिंदल, रामघनश्याम दास अग्रवाल, डॉ. ऋषि महाजन, राकेश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, महेन्द्र खंडेलवाल, तपेश जैन, ब्रिजेश सूतेल, नवीन उपाध्याय, चौधरी राजन सिंह, रवि नारंग, सीए संजय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, डा. विनोद माहेश्वरी, प्रीतम, नंद नंदन गर्ग, राजीव द्विवेदी, प्रेमचंद अग्रवाल, ओम स्वरूप गर्ग, राजीव सिंघल, नीरज अग्रवाल, श्याम तिवारी, आशीष जैन, नीता गर्ग, शुभांशु गर्ग, राकेश पाठक, प्रदीप सिंघल, प्रभु दत्त उपाध्याय, इंजीनियर सुरेश चंद्र अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor