सतगुरु नानक प्रगटिआ, मिटी धुंध जगि चानणु होआ
आगरा। महर्षिपुरम सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा मिठा खूह साहिब में श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व की खुशी में अलौकिक दीवान सजा।
- गुरुद्वारा मिठा खूह साहिब में सजा कीर्तन दरबार, चला अटूट लंगर
समूह संगत के साथ गुरु नानक देव महाराज जी की अनमोल अमोलक वाणी कथा का कीर्तन सुना। स्त्री सत्संग बीवियों द्वारा सुखमनी साहिब जी के पाठ की हाजिरी लगाई।
गुरु के प्यारे भाई हरजोत सिंह ने संग़तो को गुरु की उपमा तू ही निरंकार तू ही निरंकार शब्द गुरबाणी कीर्तन का जसगान किया।
आलौकिक दीवान में हजारों संगतो ने पवित्र स्थान गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेक गुरु का आशीर्वाद लिया।
अरदास के उपरांत सभी धर्म प्रेमियों ने गुरु का अटूट लंगर पाकर गुरु का शुकराना किया। सेवा में हरप्रीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, संजय सेठ ,रूबल, रिंकू, गुरप्रीत सिंह, रुपिन, हरप्रभ सिंह ,सुखपाल सिंह,प्रथम सिंह, महेंद्र कौर, देवेंद्र कौर, चांदनी भोजवानी, जतिंदर कौर,तजिंदर कौर, सहज कौर ,मिलन कौर,नीतू सेठ आदि जुटे।