आगरा कॉलेज में प्रायोगिक व मौखिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, छात्रों से समय से उपस्थित रहने की अपील
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा ने केमिस्ट्री, राजनीति विज्ञान, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग, जूलॉजी और संगीत विभागों की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। सभी परीक्षाएं 15 से 20 दिसंबर 2025 के बीच संबंधित विभागों में तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।
आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने बताया कि कॉलेज के पांच विभागृ- केमिस्ट्री, राजनीति विज्ञान, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग, जूलॉजी और संगीत (म्यूज़िक वोकल) की प्रैक्टिकल एवं मौखिक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षा प्रभारी विभागाध्यक्षों ने अपनी-अपनी तिथियां जारी करते हुए विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।
केमिस्ट्री विभाग
विभागाध्यक्ष प्रो. संचिता सिंह ने बताया कि बीएससी III सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 दिसंबर 2025 को बैच I से V तक की होगी। 17 दिसंबर 2025 को बैच VI से X तक प्रातः 09:00 बजे से होंगी। बीएससी V सेमेस्टर की परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को बैच I से VI की प्रातः 09:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
राजनीति विज्ञान विभाग की मौखिक परीक्षा
विभागाध्यक्ष प्रो. मृणाल शर्मा के अनुसार बीए . तृतीय वर्ष (पांचवें सेमेस्टर) की मौखिक परीक्षा 16 दिसंबर 2025 और बीए द्वितीय वर्ष तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे से 2:30 बजे के बीच राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित की जाएंगी।
ड्रॉइंग एंड पेंटिंग विभाग
विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषा दौहरे ने बताया कि बीएम पंचम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से ड्रॉइंग एंड पेंटिंग विभाग में होगी। सभी छात्र–छात्राओं को 5 प्रैक्टिकल कार्य एवं इंटरनल फाइल साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
जूलॉजी विभाग
विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सरकार ने अवगत कराया कि बीएससी तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 दिसंबर 2025 को प्रातः 09:00 बजे से और बीएससी पंचम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 दिसंबर 2025, प्रातः 09:00 बजे से होगी। दोनों परीक्षाएं जूलॉजी विभाग की प्रयोगशालाओं में आयोजित होंगी।
संगीत विभाग
विभागाध्यक्ष प्रो. रीता देव द्वारा दी गई सूचना के अनुसार बीए पंचम सेमेस्टर की संगीत गायन की परीक्षा 16 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से संगीत विभाग में होगी। बीए तृतीय सेमेस्टर संगीत गायन की परीक्षा 19 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से संगीत विभाग में होगी।
प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे निम्न सभी दस्तावेज़ अवश्य साथ लाएं। प्रवेश–पत्र, लैब नोटबुक/फाइलें, प्रैक्टिकल कार्य, आवश्यक अभिलेख आदि। सभी परीक्षाएं निर्धारित समय पर ही प्रारम्भ होंगी, देर से पहुँचने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।