छात्रा से गंदी बात करने वाला स्कूल मैनेजर अरेस्ट

छात्रा से गंदी बात करने वाला स्कूल मैनेजर अरेस्ट

Oct 4, 2024 - 20:44
 0
छात्रा से गंदी बात करने वाला स्कूल मैनेजर अरेस्ट

2 दिन पहले स्कूल मैनेजर ने 11वीं की छात्रा से अश्लील बातें की थी। यह छात्र अपना कोई सब्जेक्ट बदलवाने के लिए मैनेजर के पास गई थी। इस पर मैनेजर ने उससे कहा कि मैंने तुम्हें हाई स्कूल में पास करा दिया है और अब तुम मेरा काम कर दो। 

छात्रा ने घर जाकर अपने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी और मां ने स्कूल मैनेजर के खिलाफ थाना पिढौरा में तहरीर दी। तहरीर में कहा गया था कि स्कूल मैनेजर उनकी बेटी को स्कूल शुरू होने से पहले सुबह 6:00 बजे या फिर स्कूल की छुट्टी होने के बाद अकेले आने को कहता है। बेटी पर गंदा काम करने के लिए दबाव बना रहा है। 

पिढौरा पुलिस ने तहरीर लेने के बाद इस मामले की जांच की और आज स्कूल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।

SP_Singh AURGURU Editor