बिजलीघर चौराहे पर बस के नीचे आई स्कूटी, बाल-बाल बचा युवक
आगरा। बिजलीघर चौराहे पर बस अड्डे के नजदीक आज सुबह एक बस ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार बाल-बाल बचा। उसे चोट आई है।
बिजलीघर चौराहे पर एक प्राइवेट बस को सामने से क्रास करते समय स्कूटर सवार युवक बस की चपेट लगने से घायल हो गया। माना जा रहा है कि जल्दी निकलने की हड़बड़ी में यह दुर्घटना हुई। स्कूटी का अगला हिस्सा बस के नीचे आ चुका था। बस चालक के ब्रेक लगाते-लगाते यह दुर्घटना हो गई। बस की चपेट से युवक के पैर में चोट लगी है।
दुर्घटना होने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सड़क पर गिरे स्कूटी सवार को लोगों ने एक तरफ लिटाया। भीड़ की वजह से घटनास्थल पर जाम भी लग गया था।
बिजलीघर चौराहे पर यातायात व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। इन दिनों आगरा पुलिस यातायात माह भी मना रही है। इन विशेष दिनों में भी बिजलीघर चौराहे को क्रास करना बहुत मुश्किल होता है। वजह यह है कि चौराहे पर सड़कें घेरकर खड़े रहने वाले आटो और ई रिक्शा चालकों की ओर से पुलिस ध्यान ही नहीं देती।